सुभाष बाबू पर कांग्रेस

कांग्रेस ने नेता जी के जन्मदिन को देशप्रेम दिवस ना मानने का निर्णय लिया है, जो अपने मे सही भी है|बस दुख तो इस बात का है की संसदीय राज्यमंत्री वी. नारायणसामी को इतना भी नही मालूम की महात्मा गाँधी की जयंती ना सही पुण्य तिथि तो शहीद दिवस के रूप मे मनाया जाता है|
अब वापस आता हूँ इस निर्णय के समर्थन मे अपना मत देने के लिए, जैसा की सभी भारतिया बंधु जानते हैं की इस देश मे अगर कोई महत्वपूर्ण है तो वो नेहरू गाँधी परिवार से ही है| इसके बाहर से ना तो कोई महत्वपूर्ण है ना ही ध्यान देने योग्य| शायद देशप्रेम दिवस राहुल बाबा के जन्मदिन पर मनाने का सुझाव दिया होता तो मान लिया जाता| नही तो बॉल दिवस, शौर्य दिवस इत्यादि जैसे मानते हैं, वैसे ही देशप्रेम दिवस मनाने के लिए सुभाष बाबू का जन्मदिन क्यों नही चुनते|
Category: 1 comments

1 comments:

Narein said...

well.. sorry to tell this can u post some this on english...feeling little difficult to follow...

Post a Comment