राष्ट्रघाती प्रवृत्तियां

आजकल एक प्रवृति बहुत ही जोर शोर से बढ रही है, प्रचार पाने की भूख, येन केन प्रकारेण प्रचार पाने की भूख। इसके उदाहरण नित्य प्रतिदिन मिलते रहते हैं, कुछ प्रचार पाने हेतु सामजिक वर्जनाओं को लांघते हैं तो कुछ कानून तोडते हैं, कुछ दुस्साहसिक कार्य करते हैं तो कुछ सत्कार्य भी करते हैं परन्तु आजकल दुष्कर्म करके जितना प्रचार मिलता है उसके मुकाबले समान मेहनत करके सत्कर्म कर १०वां हिस्सा ही प्रचार मिलता है - उदा. आज किसी से भी पूछ लीजीए, वो बाबा आमटे को जानता हो या न जानता हो पर राहुल महाजन को जरूर जानता है।



वैसे हमे इन सबसे कोई फर्क नही पडता है पर जब यह प्रवृत्ति देशहित को ताक पर रख अपने स्वार्थ सिद्धि को ही सर्वोपरि बना लेता है ऐसे मे इन दुष्प्रवृत्तियों को नज़रंदाज करना इस देश की जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड करना साबित हो सकता है। ऐसी ही प्रवृत्ति से पीडीत एक महिला है - अरुंधति रॉय। इसकी पहचान है कि यह एक ख्यातिनाम लेखिका है। इसने अब तक मात्र एक ही उपन्यास लिखा है ऐसे मे इसको इतना सर पर बिठाने की मीडिया की प्रवृत्ति समझ से परे है। कई बार तो ऐसा लगता है कि यह गुरुदेव रवीन्द्र नाथ से भी बडी लेखक है क्योंकि गुरुदेव को भी प्रसिद्धि पाने के लिए ताउम्र लिखना पडा था। इसकी दूसरी खूबी यह है कि यह झूठ बोलने मे निष्णात है। इसके झूठ की एक लम्बी फेहरिस्त है जिसमे से कुछ नीचे दिए हुए हैं:-


१. अहमदाबाद दंगों मे एहसान जाफरी की बेटियों से दंगाईयों ने बलात्कार किया। सच क्या है? सच यह है कि उस दौरान एहसान जाफरी की बेटियाँ अमरीका मे थी भारत मे नहीं इसकी पुष्टी स्वयं एहसान जाफरी की विधवा ने की है।

२. अहमदाबाद दंगों मे एक महिला का पेट चीर कर भ्रूण को बाहर निकाल लिया गया था। सच क्या है? इसकी जानकारी तीस्ता और अरुंधत्ति को कैसे हुई एक बडा प्रश्न है क्योंकि न तो कोई डॉ या प्रत्यक्षदर्शी ही इसकी पुष्टि के लिए सामने आया है अब तक।

३. दांतेवाडा मे CRPF जवानों के नरसंहार पर वो कहती है "I salute the people of Dantewada who have stood up against such a mighty state. Was there any other alternative to the people of Dantewada? The tribals have been neglected for decades. And now when they have started protesting against this injustice, the government is waging war against them," जबकि यह सिद्ध होता जा रहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों मे विकास के सबसे बडे शत्रु नक्सली ही हैं। अगर राज्य सरकारों ने इन क्षेत्रों मे विकास को अनदेखा किया है तो निश्चय ही यह अपराध है परंतु राज्य सरकारें जबरन १०-१२ वर्ष के बालकों को उनके माता पिता से अलग कर युद्ध क्षेत्र मे नही झोंक देती जैसा कि नक्सली कर रहे हैं ऐसे मे असली खलनायक कौन है और यह मंदबुद्धि महिला किसे खलनायक बता रही है स्पष्ट है।

४. केरल मे इसने अपना एक प्रेस कांफ्रेंस रद्द कर दिया जब इसे मालूम पडा कि वहां उससे कुछ असहज करने वाले प्रश्न पूछे जाने हैं कारण पूछने पर कहती है कि केरल के पत्रकार मेरे जबावो से ज्यादा मेरे वक्षों पर ध्यान देते हैं, ऐसा लगता है कि यह स्वयं को बिपाशा से भी बेहतर समझती है, ऐसे मे यह फिल्म उद्योग मे क्यों नही आ जाती? नही आ सकती है, जिन्होने इसकी तस्वीर नही देखी है google मे search कर लीजीए मालूम चल जाएगा कि यह एक ऐसी वस्तु पर नज़र डालने का आरोप है जो वास्तव मे है ही नहीं।

५. देवबंद मे एक जनसभा मे (२८ फरवरी २००८ को) यह महिला कहती है कि "सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनके पास अपफजल गुरु को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं है।" इससे बडा झूठ और क्या हो सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा है यह लगता है सिर्फ इसको ही मालूम है, क्योंकि और तो किसी के मुँह से ्मैने तो आजतक यह बात नही सुनी।

६. और अब यह कहती है कि "कश्मीर भारत का अभिन्न अंग कभी नहीं रहा। इस तथ्य को भारत सरकार ने भी स्वीकार किया है।" सच क्या है? सच यह है कि कश्मीर का विलय भारत मे २६ अक्टूबर १९४७ को महाराजा हरिसिंह और नेहरु के हस्ताक्षर करने के साथ ही हो गया था और यही भारत सरकार का अधिकारिक रुख है अंतरराष्ट्रीय मंचों पर। यह भी यह कहती है कि कश्मीर की जनता आजादी चाहती है, प्रश्न है कि कश्मीर की जनता मात्र को यह निश्चित करने का हक किसने दिया? यदि कभी आत्मनिर्णय की बात आई भी तो उसमें जम्मू और लद्दाख के अतिरिक्त कश्मीर से निर्वासित कश्मीरी पण्डित भी अपना मत देंगे।

इसके अतिरिक्त और बहुत सी ऐसी घटनाएं एवं लिख हैं इसके जो यह सिद्ध करती है कि इस महिला का एकमात्र उद्देश्य प्रचार पाना मात्र है और कुछ नही उसके लिए यह झूठ पर झूठ बोले जा रही है।
Category: 14 comments

ज्ञान पर डाका

पिछले कई दिनो से एक सज्जन अपने ब्लोग मे हमारे धर्म ग्रन्थ मे बिग बैंग का ज्ञान पहले से ही दिया हुआ है, हमारे धर्म ग्रन्थ ने सूक्ष्म जीवों के बारे मे पहले से बताया हुआ है, या हकिंस ने हमारे धर्म ग्रन्थ से अपने फार्मूला चुराया जैसे बातें फैला रहे है। अर्थात भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रासायन शास्त्र एवं गणित इत्यादि जो विषय जो भी खोज हुई हैं वो पहले से ही इनके धर्म ग्रन्थ मे बताए जा चुके हैं और जो होने वाली हैं वो भी।

अब ऐसे मे सवाल उठता है कि ऐसे मे इनके प्यारे देश पाकिस्तान के लोग कटोरा ले कर ऐसी स्थिति मे कभी चीन तो कभी उ. कोरिया के सामने हथियारों के लिए क्यों खडे रहते हैं? अगर इनका धर्म ग्रन्थ इतना ही उन्नत है तो पाकिस्तान मे बाढ से निपटने के लिए पहले ही क्यों नही उससे उपाय खोज लिया? क्यों यह लोग अपने मदरसे मे ही हवाई जहाज उडाना नही सीखे और अमरीका मे जा कर प्रशिक्षण लिया फिर अमरीका के भवनों को गिराया, अर्थात नमकहरामी की।

दूसरों के ज्ञान पर हक जमाना बहुत आसान है, बाद मे तोड मरोड कर यह कहना बहुत आसान है कि यह तो पहले से ही लिखा था, अगर सच मे ज्ञान की कोई भी बात इनके धर्म ग्रन्थ मे है तो किसी दूसरे के कहने के पहले ही इनको बोलना चाहिए अन्यथा हम जानते हैं कि ऐसे चोर बहुत हैं।

अयोध्या निर्णय और शर्मनिरपेक्ष

पिछले कई दिनों से अयोध्या मुद्दे पर अदालत के फैसले पर चर्चा हो रही है, आश्चर्य की बात यह है कि जो बुद्धि(हीन)जीवी फैसला आने के पूर्व अदालत के फैसले का सम्मान करने की बात कर रहे थे फैसला आते ही न्यायालय पर उँगली उठाने से नही चूके, यही वो लोग हैं जो ASI के द्वारा खुदाई के समय मीडिया मे गलत खबरें फैला रहे थे और ऐसा माहौल बना रहे थे कि अयोध्या मे मंदिर कभी था ही नही। उन्होने ASI के निष्कर्षों पर बहुत हो हल्ला मचाया थ उस समय भी पर किसी की हिम्मत नही पडी कि जब उन सबूतों को अदालत मे प्रस्तुत किया गया तब उसका प्रतिवाद करते और उस निष्कर्ष की कमियां न्यायालय को बताते। यहां तक की अब भी वे इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय मे जाने से कतरा रहे हैं, पर मीडिया मे जरूर हीरो बनने पर उतारू हैं।

बरखा दत्त नाम की एक महिला पत्रकार सिर्फ तो ऐसे बर्ताव कर रही है जैसे कि वो बहुत बडी law scholar या पुरातत्व वेत्ता हो, पर अपने TV studio मे बक बक करना अलग बात है और न्यायालय मे जा कर अपनी बात करना अलग, आखिर TV पर ऐसी भडकाउ बाते करने से TRP बढती है जबकी न्यायालय मे जाने से जमीनी काम करना पडेगा, वहाँ कोई साधारण इंसान नही बैठता जिसको यह लोग मूर्ख बना सकें।

वामपंथी राजनेता अपना स्यापा अलग ही कर रहे हैं, आखिर उन्होने इस देश के मान बिन्दुओं को मटियामेट करने का जो बीडा उठाया हुआ है उस पर न्यायालय ने एक बडा सा अवरोधक जो लगा दिया। इस लोगो को देख कर ऐसा लगता है जैसे वामपंथ आंदोलन धर्म के विरुद्ध नही मात्र हिन्दु धर्म के विरुद्ध है।

यह सब होने के बाद भी जब आम मुस्लिम नही भडका तो मुलायम से नही रहा गया और लगा दिया अपना trademark तडका कि मुस्लिमों के साथ अन्याय हुआ है अरे भाई अगर निर्णय पसंद नही आया तो न्यायालय जाओ न। अब हिन्दुओं के साथ ही कौन सा न्याय हो गया है, जब सभी सबूत चीख चीख कर वहां मंदिर की उपस्थिति दर्शा रहें हैं ऐसे मे १/३ हिस्सा मुस्लिमों को किस खुशी मे, पर हिन्दुओं ने सदैव की भांति अपना धैर्य नही खोया है और कोई भी निर्णय अदालत के फैसले को पूरी तरह से पढने के बाद ही लेगें।

अब देखते हैं कि जब मुस्लिम समुदाय इस विषय पर संयम से है (यद्यपि वो सर्वोच्च न्यायालय जाने की बात कर रहा था पर आंदोलन की नही) तो इस पर मुलायम के पेट मे मरोड क्यों हो रहा है, साधारण सी बात है, इस्लाम खतरे मे है कह कर ही तो वोट लेते आए हैं तो शांति कैसे हजम होगी।

अंततः वह हो ही गया जिसका मुलायम को इंतजार था, दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने एक मुस्लिम पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी जब उसने कुछ असहज करने वाले सवाल पूछे तो। जी हाँ एक मुस्लिम पत्रकार को (दास्तान-ए-अवध के एडिटर मोहम्मद वाही चिश्ती), अगर कहीं किसी हिन्दु ने यह सवाल पूछे होते तो शायद वो अपनी धमकी पर अमल भी कर चुके होते। इस प्रकार की घटना यदि किसी भाजपा या विहिप के पदाधिकारी के साथ हुई होती तो मीडिया को तो अब तक एक बहुत पसंदीदा मसाला मिल गया होता, पर हत् भाग्य ऐसा नही हुआ।